जमुई: सदर अस्पताल में एक युवक की हुई मौत परिजनों ने चिकित्सक नहीं होने का हवाला दे किया हंगामा
Jamui, Jamui | Jul 27, 2024 सदर अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने इमरजेंसी में चिकित्सक के नहीं होने का हवाला देते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शहर के माहिसौडी निवासी आयुष कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आयुष की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। चिकित्सक ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे।