जमुई: सोनो से बैंगलोर मजदूरी करने गए एक युवक की 3 महीनों से नहीं मिला कोई सुराग,युवक की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jul 27, 2024 सोनो से बैंगलोर मजदूरी करने गए एक युवक की 3 महीनों से कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर लापता की पत्नी व जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत छप्परडीह निवासी कविता देवी ने एसपी को आवेदन दिया। जिसमें बताया कि 6 माह पहले उनके पति राजू यादव झाझा प्रखंड के लहरनियाटांड़ निवासी पिंटू यादव तथा दुवारपहड़ी गांव निवासी कुलदीप यादव के साथ मजदूरी करने गए थे।