पलेरा: पलेरा थाने में पुलिस ने जनसुनवाई का आयोजन किया
पलेरा थाना में पुलिस के द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के द्वारा बताया गया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पलेरा थाना में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें लोगों की शिकायतें सुनी गई। और कई शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। एवं दो महिलाओं की शिकायत पर मारपीट के मामले में मामला दर्ज किया गया।