पलेरा: पलेरा थाना परिसर में जतारा एसडीओपी ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पलेरा थाना परिसर में जतारा SDOP अभिषेक गौतम के द्वारा डीजे संचालकों की बैठक ली गई।जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।समस्त डीजे संचालकों को बताया कि हाई कोर्ट के नियमों का पालन करते हुए निर्धारित आवाज में डीजे बजाए।हानिकारक बेस एवं अन्य उपकरणों के माध्यम से तेज आवाज में डीजे ना बजाएं।रात्रि 10:00 बजे के बाद किसी भी कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे ना बजाएं।