पलेरा: पलेरा वार्ड नंबर-4 में अवैध शराब का विक्रय करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
पलेरा वार्ड क्रमांक 4 में अवैध शराब का विक्रय करते हुए पुलिस के द्वारा एक आरोपी को पकड़ा गया।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी डालचंद्र पुत्र हल्काई कुशवाहा को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।जिसमें आरोपी के पास से 44 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन मात्रा 9 लीटर,कीमत 3080 रुपए जप्त कर कार्रवाई की गई।