पलेरा: ग्राम पंचायत रमपुरा में स्वामित्व पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
पलेरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरा में स्वामित्व पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें पलेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंग्या के द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत रमपुरा में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र 144 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए गए। मौके पर समस्त अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन शामिल हुए।