औरंगाबाद: शहर के कर्मा रोड के स्वप्नेश कुमार (SWAPNESH KUMAR) ने खारदुंगला अल्ट्रा मैराथन (लद्दाख), 72Km को किया फतह। खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन (जिसे खारदुंग ला चैलेंज भी कहा जाता है) 72 किलोमीटर का होता है। यह दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे कठिन अल्ट्रा मैराथन में से एक है।
शहर के कर्मा रोड के रहने वाले बैजनाथ प्रसाद द्विवेदी जो कि लाफ्टर गुरु के नाम से जाने जाते हैं, उनके बड़े पुत्र स्वप्नेश कुमार ने विश्व की सबसे ऊँचाई पर होने वाली लद्दाख 72किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।इसकी जानकारी देते हुए स्वप्नेश के पिता बैजनाथ प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मुझे इस सफलता पर अत्यंत गर्व हुआ ये सफलता मेरे बेटे का ही नहीं औरंगाबाद जिले का नाम रौशन किया है। आप सबकी आशीर्वाद मिले कि ऐसे ही और आगे रिकॉर्ड बनाए!
#Bharatcrimelivenews
#aurangabadbihar #ladakh #मैराथन #viralvideo #viralreel #bihar #video #news