कुंडा: अग्निशमन विभाग की टीम ने कुंडा सहित जिले की सभी तहसीलों में जाकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अग्निशमन विभाग की टीम ने सोमवार शाम 5 बजे तक कुंडा,सदर समेत जिले के सभी तहसीलों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अग्निशमन प्रभारियों द्वारा मैरेज लॉन,होटलों का फायर ऑडिट कर उपस्थित स्टाफ को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक किया। तथा अग्निसुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।