नरवल: नरवल में जिलाधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर बच्चे के साथ खेलती मिली, फार्मासिस्ट कर रही थी इलाज
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नरवल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजे बताया निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट इलाज करते हुए मिली। एक डॉक्टर अनुपस्थित मिली और दूसरी खुद के बच्चे को खिलाते मिली। इस लापरवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए।