नरवल: महाराजपुर में महिला का शव लेकर जा रही एंबुलेंस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर में नेशनल हाईवे पर वीसी मोटर्स के पास महिला का शव लेकर जा रही है एंबुलेंस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक केबिन में फस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी संजय पांडे ने रविवार दोपहर 3बजे बताया घायल एंबुलेंस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।