नरवल: सरसौल ओवर ब्रिज पर महाकुंभ में जा रहे लोगों से भरा लोडर डिवाइडर से टकराया, एक बच्ची की हुई मौत; करीब एक दर्जन लोग घायल
महाराजपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार को सरसौल ओवरब्रिज पर मथुरा से प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन के आसपास श्रद्धालु घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बुधवार 10 बजे बताया कि दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हुई है बाकी लोगों का प्राथमिक उपचार करा कर घर भेज दिया गया है।