नरवल: कानपुर प्रयागराज हाईवे पर तीन वाहनों के बीच हुई चैन टक्कर, चार लोग हुए घायल
कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन वाहनों की चेन टक्कर में एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक कंटेनर ने अर्टिका कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अर्टिका ने टिगोर कार से टक्कर कर दी। महाराजपुर थाना प्रभारी ने शुक्रवार 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।