नरवल: महाराजपुर में न 2 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार साथी घायल
महाराजपुर में एनएच-2 पर शनिवार तड़के 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुंभ स्नान जा रहे राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि, मृतक की पहचान बाड़मेर के नयानगर गुड़ामलानी निवासी 23 वर्षीय बजरंग लाल पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,आवश्यक कार्रवाई की जारही है