नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार 3 बजे नवोदयनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जीजा की पहचान नौबस्ता थाना क्षेत्र के सुरेश कुमार अवस्थी के रूप में हुई, जो अपनी साली कृष्णा शुक्ला के साथ बिंदकी फतेहपुर से वापस कानपुर लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों अस्पताल में इलाज भर्ती किया गया है।