Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
adhimachali73
Chamba, Chamba
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर धर्मशाला में पत्रकारों से हुए रूबरू #CMOHPSukvinderSinghSukhu #viralreel #viralvideochallenge #himachalpradesh #chamba #kangra #shimla #viralvideo #bjphp
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026
डलहौज़ी के विकास पर विधायक डी.एस. ठाकुर का बड़ा बयान! शीतकालीन सत्र के बीच मीडिया से खास बातचीत विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक डी.एस. ठाकुर ने डलहौज़ी क्षेत्र के अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने क्षेत्र की भलाई और विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। देखें पूरी रिपोर्ट। #Dalhousie #DSThakur #HimachalPradesh #VidhanSabha #WinterSession #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026
चंबा। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी व्यापारी मंच की ओर से चंबा में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। Himachal Times TV #highlights #chamba
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026
हिमाचल विधानसभा में 7 बिल पास, सीएम बोले- जनहित में लिए गए बड़े फैसले #CM सुखविंदर सिंह सुक्खू #SukhvinderSinghSukhu #HimachalNews #HimachalPradesh #HimachalAssembly #Dharamshala #Tapovan #WinterSession #HimachalPolitics #HPNews #HimachalGovernment #AnathBachhe #AarthikSahayata #MahilaKalyan #WidowPension #जनहित_के_फैसले #विधानसभा_सत्र #सात_विधेयक #भाजपा #कांग्रेस #JairamThakur #PoliticalNews #BreakingNews #LatestNews #HimachalUpdate #EkNazarHimachalNews #एक_नजर_हिमाचल_न्यूज
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026
जगत सिंह नेगी के बयान से भड़के पूर्व सैनिक, मुख्यमंत्री से की मंत्री को हटाने की मांग #JagatSinghNegi #MahinderRana #ExServicemen #पूर्वसैनिक #जगतसिंहनेगी #महिंदरराणा #हिमाचलप्रदेश #HimachalNews #HimachalPolitics #HimachalPradesh #Dharamshala #Tapovan #VidhanSabha #WinterSession #FormerSoldiers #IndianArmy #ArmyRespect #Veterans #HimachalBreakingNews #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #LatestNews #PoliticalNews #HimachalUpdate #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026
जोरावर स्टेडियम SC-ST समुदाय का हल्लाबोल! मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका #HimachalPradesh #SCST #SCSTCommunity #SCSTRights #SCSTAct #DalitRights #BabaSaheb #DrBRAmbedkar #AmbedkarMission #SCSTProtest #Tapovan #Dharamshala #JorawarStadium #HimachalAssembly #WinterSession #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews #HimachalPolitics #CM SukhvinderSinghSukhu #PoliceAction #SCSTFund #SocialJustice #EkNazarHimachalNews #EkNazarNews
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026
Him Drishti TV Chamba चंबा में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित, बैंकों ने वार्षिक ऋण योजना के तहत 42.77 प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और बैंकिंग सेवाओं में सुधार के ADC ने दिए निर्देश चंबा, 20 नवंबर। जिला चंबा में शुक्रवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त चंबा श्री मनमोहन सिंह ने की। बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न बैंकों की वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (सितंबर 2026 तक) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान ने अध्यक्ष महोदय का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए किया। इस दौरान RBI के LDO आशीष सोंगड़ा, NABARD के DDM राकेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और जिला के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 2180.06 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से सितंबर 2026 तक 932.44 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 42.77 प्रतिशत है। अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बैंकों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित ऋण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सहित अन्य बैंकों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देने और शाखा स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड से जोड़ने पर जोर बैठक में अध्यक्ष ने जिले के सभी पात्र किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड (KCC) से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। उन्होंने आकांक्षी जिला (Aspirational District) तथा अन्य क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), आधार सीडिंग और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से PMSBY योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मात्र 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम वाली इस बीमा योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं में सुधार के निर्देश RBI के LDO आशीष सोंगड़ा ने बैंकों को निर्देश दिए कि मासिक बैठकों एवं शिविरों में डिजिटल साक्षरता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित न रहें, बल्कि सभी क्षेत्रों में ऋण वितरण सुनिश्चित करें और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में संतुलित तरीके से ऋण उपलब्ध करवाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत निष्क्रिय पड़े खातों को दोबारा सक्रिय करने, जिन खातों में ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं हुई है, उनमें केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने तथा बचत खातों और लॉकर जैसी बैंकिंग सुविधाओं से वंचित लोगों तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त जनधन और अन्य बचत खातों की पुनः केवाईसी (Re-KYC) करवाने तथा जिन पात्र लोगों के अभी तक बैंक खाते नहीं खुले हैं, उनके खाते खोलने के निर्देश दिए, ताकि वे बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। कृषि ऋणों के सही वर्गीकरण पर दिया जोर NABARD के DDM राकेश कुमार ने बैंकों को निर्देश दिए कि कृषि क्षेत्र में वितरित किए जा रहे ऋणों का सही वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के कृषि क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके। 31 दिसंबर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी वित्तीय समावेशन अभियान अग्रणी बैंक प्रबंधक डीसी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) की ओर से 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी वित्तीय समावेशन (FI) संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिन बैंक खातों में ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनमें केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के साथ-साथ डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियान के लक्ष्यों को पूरा करें। बैठक के अंत में अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों, विशेषकर ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजनाओं से संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। हिम दृष्टि टीवी चंबा ताजा खबर, निष्पक्ष और विश्वसनीय
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश* *संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची में नाम आने पर नौणी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति को राज्यपाल तुरंत पद से हटाएं : अभाविप* *विश्वविद्यालय की गरिमा से समझौता बर्दाश्त नहीं, कार्यवाहक कुलपति को तुरंत हटाएं राज्यपाल : नैंसी अटल* *विश्वविद्यालय की साख दांव पर, राज्यपाल कार्यवाहक कुलपति को पद से हटाने का लें निर्णय : नैंसी अटल* _____________________ 20-11-2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कार्यवाहक कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा का नाम संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची में शामिल करने की अनुशंसा से संबंधित मामला अत्यंत गंभीर है। 18 नवंबर को द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को एक अधिकारी का नाम इस सूची में शामिल करने की अनुशंसा की गई थी। प्रदेश सरकार ने विधानसभा में दिए गए जवाब में संबंधित अधिकारी के रूप में डॉ. बावेजा का नाम स्पष्ट किया है। नैंसी अटल ने कहा कि जब प्रदेश सरकार को जनवरी माह में ही इस संबंध में जानकारी मिल चुकी थी, तो 10 मई को डॉ. बावेजा को विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी किस आधार पर सौंपी गई? सरकार को बताना चाहिए कि नियुक्ति के समय इन तथ्यों को क्यों नजरअंदाज किया गया और इस निर्णय की जिम्मेदारी कौन लेगा? प्रदेश सरकार इस पूरे मामले पर अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि जब कार्यवाहक कुलपति स्वयं इस प्रकार के गंभीर सवालों के घेरे में हैं, तो उनके द्वारा विश्वविद्यालय में की जा रही नियुक्तियों की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसे में इन नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की मनमानी या पक्षपात की आशंका न रहे। प्रदेश मंत्री ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा को कार्यवाहक कुलपति के पद से तुरंत हटाया जाए। साथ ही प्रदेश सरकार संबंधित अनुशंसा के आधार, उसकी वर्तमान स्थिति और नियुक्ति के समय अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जवाब दे। विश्वविद्यालय की गरिमा, प्रशासनिक पारदर्शिता और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। ____________________ जारीकर्ता नैंसी अटल अभाविप हिमाचल प्रदेश प्रदेश मंत्री 9805661596
Chamba, Chamba | Nov 20, 2026