भंडरा: बॉक्साइट परिवहन रोक से अर्थव्यवस्था चरमराई, गुमला प्रशासन की तानाशाही बंद करे: लोहरदगा BJP नेता ओम प्रकाश सिंह
लोहरदगा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने गुमला जिला प्रशासन पर बॉक्साइट परिवहन रोकने को लेकर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोमवार शाम 5:15 बजे कहा कि प्रशासन की यह एकतरफा कार्रवाई जनविरोधी है, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।