बरहेट: बरहेट में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला । प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अंशु कुमार पांडे के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई । थाना प्रभारी ने कहा पुलिस पूरी तरह चौकस और मुस्तैद है।