फरीदाबाद: सेक्टर-37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ़्तार
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पवन है जो फरीदाबाद के पल्ला का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आरोपी चोर को नया खेड़ी पुल से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।