डुमरांव: महरौरा के प्राथमिक विद्यालय में ₹29.85 लाख की लागत से निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य शुरू
Dumraon, Buxar | Feb 6, 2025 महरौरा के प्राथमिक विद्यालय में 29 लाख 85 हजार की लागत से विद्यालय निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। गुरुवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए डीपीओ शारीक अशरफ ने बताया कि गुरुवार से जेसीबी भेजकर निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया है। भवन निर्माण के लिए ले आउट वाला तीन कमरों का भवन बनेगा।