डुमरांव: नया भोजपुर में सौतेली मां द्वारा मासूम की हत्या मामले में पिता का बयान दर्ज, स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस
Dumraon, Buxar | Feb 5, 2025 नया भोजपुर में सौतेली मां द्वारा 8 वर्षीय मासूम की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार की दोपहर 2 बजे मृत मासूम के पिता पप्पू गोंड का बयान दर्ज किया है पुलिस का मानना है कि मृत बच्ची के पिता का बयान भी खासा कारगर होगा। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल का भी सहारा लेगी।