डुमरांव: बहोरनपुर बांध के पास सीएसपी संचालक पर हमला, चार लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Feb 5, 2025 3 जनवरी की शाम भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर गांव के समीप बहोरनपुर बांध के पास सीएसपी संचालक को गोली मार चार लाख रूपए लूटने वाले गिरोह का मास्टर माइंड कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से के बड़का ढकाईच गांव से बुधवार की शाम 3 बजे पकड़ा गया है। उसे भोजपुर पुलिस अपने साथ लेकर गई है। स्थानीय पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है।