डुमरांव: सीएम के आगमन से पहले राजपुर में DDC ने विकास योजनाओं का लिया जायजा
Dumraon, Buxar | Feb 5, 2025 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिमरी में लगातार अधिकारी कैंप कर रहे हैं। बुधवार की दोपहर दो बजे डीडीसी डॉ महेंद्र पाल ने राजपुर के पंचायत सरकार भवन सहित अन्य विकास योजनाओं का जायजा लिया। डीडीसी सीएम के आगमन के रूट चार्ट से भी अवगत हुए। इसके अतिरिक्त वाहनों की पार्किंग सहित अन्य कई जरूरी पहलुओं से स्थानीय प्रशासन ने डीडीसी को अवगत कराया।