मैथा: मैथा में विकास को मिली रफ्तार, विधायक निधि से तैयार 339 मी लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी राहत
ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मैथा तहसील क्षेत्र के ग्राम ककरमऊ और उसके मजरा कुंवरपुर में 20 लाख रुपये की लागत से तैयार दो इंटरलॉकिंग मार्गों का फीता काटकर शुभारंभ किया। लंबे समय से बेहतर रास्तों की जरूरत महसूस कर रहे ग्रामीणों को इन सड़कों के बनने से आवागमन में राहत मिलेगी