पिपरा: तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Pipra, Supaul | Oct 2, 2026 पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी पंचायत स्थित सखुआ गांव के मध्य विद्यालय सखुआ में तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित अश्लील हरकत और गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। मामले में छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विद्यालय में पदस्थापित प्रखंड शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।