मुगलसराय: सिंधीताली रेलवे ओवरब्रिज के पास गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार
एएनटीएफ वाराणसी और अलीनगर पुलिस ने सिंधीताली रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर XUV कार से करीब 42 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद किया। शनिवार शाम 05 बजे पुलिस ने बताया की मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों मनोहर झा निवासी गाजियाबाद और आंशू तिवारी निवासी सतना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई की बात आरोपियों ने बताई।