तिरोड़ी: तेज आंधी-तूफान से कटंगी-बोनकट्टा मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, घंटों प्रभावित रही आवाजाही
बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इसके साथ ही शाम के समय तेज हवाएं चलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में इस दौरान बारिश क