लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर मारपीट मामले में एक गिरफ़्तारी, एसडीपीओ ने दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में युवक के साथ हुई मारपीट मामले में एसडीपीओ शिवम कुमार ने शनिवार के दोपहर 2:10 पर पूरी जानकारी दी। बताया गया कि गढ़ी बिशनपुर गांव निवासी गिरीश यादव के पुत्र विकास कुमार के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान युवक पर धारदार हथियार से मारपीट की गई थी।