लखीसराय: गढ़ी विशनपुर गांव में धारदार हथियार से युवक जख्मी, सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज जारी
लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी बिशनपुर गांव में एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.घटना शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात की बताई जा रही है.शनिवार पूर्वाह्न 7 बजे घायल का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा था.घायल की पहचान गढ़ी बिशनपुर गांव के रहने वाले गिरीश यादव के पुत्र विकास कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई.