बरौनी में कलश स्थापना के साथ दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट(बेगूसराय):
बरौनी प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई। कलश स्थापना के बाद शनिवार की संध्या आरती में पिपरा देवस पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।संध्या आरती के दौरान मंदिर परिसर में महिलाओं और बच्चों की विशेष भीड़ देखने को मिली। इस दौरान विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
बरौनी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन के नेतृत्व में एसआई ममता कुमारी ने पुलिस बल के साथ नवदुर्गा संघ समिति दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और संध्या आरती बरौनी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन के नेतृत्व में एसआई ममता कुमारी ने पुलिस बल के साथ नवदुर्गा संघ समिति दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और संध्या आरती में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
प्रशासन की इस सराहनीय कार्यशैली और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना की है, जिससे पर्व के पहले दिन से ही क्षेत्र में शांति और उत्साह का माहौल कायम है।
Dandari, Begusarai | Oct 11, 2026