गोरखपुर: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में 79.1% मतदान, डीडीयू में भाजपा-सपा नेताओं के बीच नोकझोंक, पर्यवेक्षक को हटाने की
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में 79.1 प्रतिशत वोट पड़े। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चला। मतदान के दौरान गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक की स्थिति भी सामने आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मतदान प्रभावित करने के आरोप लगा