कुंडा: मझिलगांव की महिला ने जेठ और देवर पर पिटाई का आरोप लगाते हुए की शिकायत
कुंडा इलाके के मझिलगांव की नाजमीन बानो ने पुलिस को बुधवार शाम 4 बजे शिकायती पत्र दिया है । आरोप लगाया की सुबह उसके जेठ और देवर ने एक मुकदमे में समझौता करने का दबाब बनाते हुए जमकर मारापीटा। आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। पीड़िता ने आरोपियो पर केस दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।