दमयंती नगर: खड़ेरी में पुराने विवाद के चलते शौच जा रहे व्यक्ति को 4 लोगों ने पीटा, घायल अस्पताल में भर्ती
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के खड़ेरी गांव में पुराने विवाद के चलते चार लोगों ने शौच के लिए जा रहे रामचंद्र यशव को घेरकर मारपीट कर दी। घटना में घायल रामचंद्र को गुरुवार रात 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले उन्हें बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।