लुगुबुरू महोत्सव की तैयारी पूरी
#बोकारो: लुगुबुरू घंटाबाड़ी राजकीय महोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा और लुगुबुरू समिति के सदस्य महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लुगुबुरू पहाड़ और आयोजन परिसर आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा है। महोत्सव में आदिवासी लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।
#LuguburuMahotsav2026 #bokaro #Jharkhand #AdivasiCulture #LuguburuGhantabari
Chas, Bokaro | Nov 21, 2026