पटना ग्रामीण: जक्कनपुर के पुरंदरपुर में फायरिंग, SBI क्लर्क गिरफ्तार
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर में सोमवार की शाम 7:00 बजे फायरिंग की वारदात हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से दो खोखा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक SBI में क्लर्क है। वहीं सोमवार रात 9:41 बजे SDPO सदर 1 पटना अभिनव ने मामले की जानकारी दी है।