पटना ग्रामीण: पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार की सुबह 10:40 बजे उड़ान भरने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने खूब हंगामा किया। यात्रियों का कहना है कि कई लोगों की दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट है लेकिन अभी तक हम लोग दिल्ली कैसे जाएंगे इस बात की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।