पटना ग्रामीण: उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर मालसलामी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड के शूटर को पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 10 लाख रुपए में गोपाल खेमका के हत्या की सुपारी दी गई थी। गिरफ्तार अपराधी की पहचान उमेश के रूप में हुई है। जो पटना सिटी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने गंगा किनारे के इलाके से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।