पटना ग्रामीण: CM नीतीश ने मुख्यमंत्री सचिवालय में 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह 11 बजे को मुख्यमंत्री सचिवालय में ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान 7,468 नई नियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने नई एएनएम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी पूरी ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगी।