पटना ग्रामीण: बिहार में कानून-व्यवस्था पर कृष्णा अल्लावरु का बयान, 'हर दिन मारे जा रहे आम लोग'
सोमवार की सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर दिन आम लोग मारे जा रहे हैं। बड़े व्यवसायियों की उनके घरों के बाहर हत्या हो रही है। आगे उन्होंने कहा सवाल यह है कि यह सरकार क्यों है? अगर पटना में कोई भी आकर किसी की भी हत्या कर सकता है।