पटना ग्रामीण: सिद्धनाथ अपार्टमेंट के पांच फ्लैटों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने फंसे लोगों को किया रेस्क्यू
बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। देखते हीं देखते आग ने पांच फ्लैट को अपने आगोश में ले लिया। इस आग में कई लोग फंस गए। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार शाम करीब 5:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका।