कानपुर: कानपुर में नगर निगम सदन की कार्यवाही हुई पूरी, कांग्रेस पार्षद कम्बल लेकर पहुंची सदन
कानपुर नगर निगम में सदन की कार्यवाही पूरी हुई है। सबसे पहले अधिकारियों ने पिछले किए गए कामों के रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किए। वार्ड 14 की पार्षद शानू कनौजिया सदन कंबल लेकर पहुंची और कहा कि जब तक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता वह यहीं बैठी रहेंगी। सबसे पहला प्रस्ताव सदन में सोलर पार्क का रखा गया।