कानपुर: पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात क्लर्क को किया गया बर्खास्त, अपर पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक देवेश कुमार मौर्य को बर्खास्त कर दिया गया है। अपर पुलिस आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली हैं।विभागीय जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर प्रधान लिपिक को बर्खास्त किया गया है। अन्य आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।