कानपुर: भौती नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम
सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत से गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि रैकेपुर निवासी 48 वर्षीय अमर सिंह यादव की दुर्घटना में मौत हुई है।परिजनों को समझा कर जाम को खुलवाया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।