कानपुर: काकादेव में MSP कानून के विरोध में गल्ला व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन
कानपुर के समस्त गल्ला व्यवसायियों ने कानपुर शहर से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पर पहुंचकर एमएसपी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। वह सरासर गलत है और वह लागू नहीं होना चाहिए। अगर यह लागू हुआ तो व्यापारी इससे प्रभावित होगा।