जमुई: श्राद्ध कर्म के दौरान भजन-कीर्तन करने आए युवक ने घर में घुसकर मंदबुद्धि युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Sep 8, 2026 एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन करने आए एक युवक ने घर में घुसकर मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवती का सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया।