भीलवाड़ा। राजस्थान विधानसभा में युवा मामले एवं खेल और उद्योग पर चर्चा के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रदेश और विशेष रूप से भीलवाड़ा के औद्योगिक व खेल विकास से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों को विस्तार से रखा। उन्होंने अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक युग में उद्योगों का महत्व अत्यंत बढ़ गया है।