नागौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के साथ वाहन जब्त
सतना: नागौद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध शराब से भरे एक चार पहिया वाहन को पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस वाहन में अवैध शराब की लगभग 13 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ नागौद पुलिस की यह सख्त कार्रवाई स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
#Nagod #Satna #MadhyaPradesh #MPNews #CrimeNews PoliceAction BreakingNews NagodPolice IllegalLiquor ActionAgainstCrime सतना नागौद मध्यप्रदेश अवैधशराब पुलिसकार्रवाई