इटाढ़ी: बक्सर न्यायालय 13 अप्रैल से नए समय सारिणी से होगा संचालित, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जारी किए आदेश
Itarhi, Buxar | Apr 9, 2026 अब सुबह-सुबह कोर्ट लगने से वादकारियों को तपती दोपहर से राहत मिलेगी। 13 अप्रैल से नए समय सारिणी से बक्सर न्यायालय संचालित होगा। भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आदेश जारी किया है। 13 अप्रैल से 27 जून तक कोर्ट की कार्यवाही सुबह के समय होगी। इस बदलाव का सीधा असर जिले के सभी न्यायालयों पर पड़ेगा।