उनियारा: उनियारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
Uniara, Tonk | Aug 28, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व पर बहिनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दिर्घायु होने की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहिनों को उपहार भेंट किए। उपखंड क्षेत्र के कस्बों के बाजारों में रक्षाबंधन के चलते भीड़ देखी गई।