महरौनी: दीपावली के त्यौहार को देखते हुए महरौनी पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा के मद्देनजर कई जगह पर पुलिस पिकेट्स तैनात
महरौनी कस्बा एवं क्षेत्र में दीपावली के त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराए जाने के मद्देनजर लगातार पुलिस अलर्ट मोड पर है। जहां अराजक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर कोतवाली प्रभारी द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहों पर पुलिस पिकेट्स तैनात किए गए हैं। वही लगातार पुलिस द्वारा कस्बे में समय-समय पर पैदल गश्त किया जा रहा है।