सोनकच्छ: सोनकच्छ विधायक के जन्मदिन पर लगे पोस्टर निगम टीम ने हटाए, कहा- अवैध थे
नगर में जगह-जगह लगाए गए विधायक राजेश सोनकर के जन्मदिवस के पोस्टर निगम की टीम ने हटा दिए। जहां नगर निगम अमले ने मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों से सभी पोस्टर उतरवाए। निगम अधिकारियों का कहना है कि ये पोस्टर अवैध रूप से बिना अनुमति लगाए गए थे, जिसके चलते कार्रवाई अनिवार्य थी